लालबर्रा: जय बजरंग गणेश उत्सव समिति बघोली ने आयोजित की बाल चित्रकला प्रतियोगिता
जय बजरंग गणेश उत्सव समिति, बघोली द्वारा बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने हेतु एक बाल चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष कृपा शंकर साटोने ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 35 बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। 21 सितंबर को रात्रि 9 बजे आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों