सोरांव: होलागढ़ थाना क्षेत्र के जगदीश पुर मसनी गांव में चोरी करने वाले व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा
होलागढ़ थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मसनी में देर रात 2 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब एक संदिग्ध व्यक्ति गैस सिलेंडर चोरी कर भागने की कोशिश कर रहा था। आहट मिलते ही पूरे गाँव के लोग घेराबंदी कर उसे जूड़ापुर जोखाईगंज के पास से पकड़कर गाँव वापस लाए। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने संदिग्ध व्यक्ति और उसकी मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।