अरनोद: अरनोद में देशभक्ति के उत्साह के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई
अरनोद कस्बे में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम के माहौल के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ तहसील परिसर से हुआ। डीजे और ढोल की धुनों पर देशभक्ति गीतों के बीच यात्रा अंबेडकर चौराहे से होते हुए बस स्टैंड पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, ग्रामीणों और स्कूली छात्रों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उ