डॉ. अंबेडकर नगर: महु के ड्रीमलैंड चौराहा स्थित वाइन शॉप के पीछे कार में शराब का भंडारण, अवैध परिवहन की आशंका
महू के ड्रीमलैंड इलाके में स्थित वाइन शॉप से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वाइन शॉप के पीछे बने गेट पर एक चार पहिया वाहन खड़ा नजर आ रहा है, जिसमें शराब की पेटियां रखी जाती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो के आधार पर आरोप है कि वाइन शॉप के पीछे के गेट का इस्तेमाल शराब के स्टॉक को वाहन में लोड करने के लिए किया जा रहा है। तस्वीरों