सदर: काशी विश्वनाथ मंदिर में तिरंगा श्रृंगार के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Sadar, Varanasi | Aug 15, 2026 वाराणसी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। समारोह की शुरुआत प्रातः बाबा श्री काशी विश्वनाथ की मंगला आरती से हुई। इस अवसर पर बाबा का केसरिया, श्वेत और हरे पुष्पों से भव्य तिरंगा श्रृंगार किया गया। आरती के दौरान राष्ट्र और देशवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की प्रार्थना की गई।