हरसूद: वार्ड क्रमांक एक स्थित हनुमान मंदिर पर हुआ रामसत्ता का समापन
सावन माह के उपलक्ष्य में नया हरसूद के वार्ड क्रमांक एक स्थित हनुमान मंदिर पर दीवान परिवार द्वारा रामसत्ता का आयोजन किया गया। शनिवार को रामसत्ता प्रारंभ हुई थी, जिसका समापन रविवार दोपहर 12 बजे के लगभग हुआ। 24 घंटे चली रामसत्ता में श्रीमती संध्या दीवान, रेखा विश्वकर्मा, ममता खंडेलवाल, आशा शुक्ला, ममता राठौर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।