कनवास: आंवा तिराहे पर नाकाबंदी तोड़कर भागे तस्कर, खेतों में दौड़ाकर पकड़े गए, 278 किलो डोडा चूरा जब्त
Kanwas, Kota | Aug 16, 2026 कनवास के देवली मांझी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 278 किलो डोडा चूरा बरामद किया है। वही पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल दो कारें भी जब्त की हैं। जब्त मादक पदार्थ और वाहनों की कुल कीमत करीब 61 लाख 70 हजार रुपए बताई गई है। रविवार शाम करीब 4:30 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि पुलिस आवां