गोवर्धन: गोवर्धन अड़ीग बाईपास पर 120 की रफ्तार से दौड़ती स्विफ्ट कार ने 200 मीटर तक सड़क पर बाइक को घसीटा
गोवर्धन अड़ीग बाईपास के पास रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहाँ करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार में दौड़ रही एक बेकाबू स्विफ्ट कार ने कई लोगों को टक्कर मारते हुए एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद कार चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय भागने की कोशिश की और बाइक को सड़क पर करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।