खेरागढ़: सैंया में होटल में मिले 10 तेंदुओं की खाल व कटे सिर, तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
वन विभाग, मध्य प्रदेश एसटीएसएफ और वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB) की संयुक्त कार्रवाई में तेंदुओं की खाल की तस्करी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड केशव को गिरफ्तार किया गया है। अब तक इस गिरोह के कुल नौ सदस्यों को पकड़ा जा चुका है। इससे पहले थाना सैंया क्षेत्र के एक होटल से 10 तेंदुओं की खाल और कटे हुए सिर बरामद किए गए थे। जांच में सामने आया कि गिरोह ह