राजगढ़: खुजनेर में विशाल मेगा सेवा सेतु शिविर का आयोजन, राजगढ़ विधायक हुए शामिल
सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत खुजनेर में रविवार को दोपहर 1:00 बजे करीब नगर परिषद खुजनेर के द्वारा विशाल मेगा सेवा सेतु शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि और हितग्राही मौजूद रहे। इस दौरान विधायक ने लोगों की समस्या भी सुनी।