गांगड़तलाई: हड़मत गांव में 90 वर्षीय बुजुर्ग की अंतिम इच्छा पूरी, मृत्यु पर नहीं रोए परिजन, गाजे-बाजे के साथ निकाली अंतिम यात्रा
आमतौर पर किसी परिवार में मौत होने पर मातम छा जाता है, लेकिन हड़मत गांव में 90 वर्षीय वीरजी पुत्र भातु सिगाड़ा की अंतिम यात्रा कुछ अलग रही। बुजुर्ग की अंतिम इच्छा के अनुसार परिजन उन्हें गाजे-बाजे के साथ नाचते हुए अंतिम संस्कार के लिए ले गए।