खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा कैंप कार्यालय में स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।