Public App Logo
नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया, ध्वजारोहण के साथ 1721 फील्ड बैटरी की स्वदेशी 105 एमएम लाइट फील्ड गनों से 21 तोपों की सलामी दी गई, भारतीय वायुसेना के दो एमआई-17 हेलीकॉप्टरों ने पुष्पवर्षा की, इनमें एक हेलीकॉप्टर राष्ट्रीय ध्वज और दूसरा ‘वंदे मातरम्’ अंकित ध्वज लेकर उड़ा, प्राचीर पर प्रधानमंत्री का स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन और थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने किया, समारोह में करीब 5,000 विशेष अतिथियों के साथ विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से पारंपरिक वेशभूषा में आए 1,500 से अधिक लोग भी मौजूद रहे, इस दौरान पहली बार लाल किले पर ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन हुआ - Lakhimpur News