रॉबर्ट्सगंज: डीएम ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विकसित सोनभद्र को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोनभद्र में ‘विकसित सोनभद्र’ के संकल्प को लेकर नई पहल की गई। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शनिवार दोपहर एक बजे अधिकारियों और कर्मचारियों को विकसित सोनभद्र के निर्माण की शपथ दिलाई,जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के विकास के लिए पारदर्शिता, संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ काम करना जरूरी है।