कांके: अरगोड़ा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव के साथ किया प्रदर्शन
Kanke, Ranchi | Sep 26, 2026 अरगोड़ा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में बुजुर्ग राजकुमार प्रसाद की मौत के बाद शनिवार दोपहर करीब दो बजे परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।