फूलपुर: कच्चा मकान गिरने से 3 लोग घायल, तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर दिलाई तत्काल मदद
आजमगढ़ जिले के फूलपुर तहसील क्षेत्र के अहरौला ब्लॉक क्षेत्र के फुलवरिया गांव में आज बुधवार दोपहर करीब 12 बजे रिंटू विश्वकर्मा का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया हादसे में परिवार के तीन लोग घायल हो गए मकान के मलबे में डिंपल विश्वकर्मा पुत्री मिश्री विश्वकर्मा भी दब गईं, जिन्हें ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।