राजपुर: रोहतास में बिजली तार चोरी करते 2 चोर गिरफ्तार, लाखों का तार और पिकअप बरामद; एसडीपीओ ने दी जानकारी
Rajpur, Buxar | Aug 14, 2026 राजपुर थाना क्षेत्र के बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर बसही नयका रोड के पास पुलिस ने बिजली की तार चोरी कर भाग रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 12 पोल की बिजली तार, एक पिकअप गाड़ी, एक बाइक और कटर बरामद हुआ है। बरामद तार की कीमत लाखों में बताई जा रही है। एसडीपीओ गौरव पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए अभियान चल रहा था।