रानीगंज: राजापुर गांव निवासी युवक नहर की पटरी पर बाइक फिसलने से घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
रानीगंज तहसील क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी 22 वर्षीय नितेश सिंह नहर की पटरी पर बाइक अनियंत्रित होने से घायल हो गए। उन्हें रानीगंज ट्रामा सेंटर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, नितेश सिंह शुक्रवार को दिन में 3 बजे के आसपास अपनी बड़ी मां को लेने फतनपुर थाना क्षेत्र के गौरा स्टेशन गए थे। लौटते समय रामापुर बाजार के पास उनकी बाइक असंतुलित हो