घोसी: घोसी मोड़ से पूर्व अनियंत्रित बाइक ने युवक को मारी ठोकर, गंभीर हालत में पीएचसी घोसी से रेफर
घोसी मोड़ से पूर्व सड़क किनारे खड़े युवक को तेज गति से आ रही अनियंत्रित बाइक में जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे सड़क किनारे खड़ा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक को तत्काल इलाज हेतु पीएचसी घोसी लाया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया।