कांके: एजी मोड़ के पास स्कूल बस पर पेड़ गिरा, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
Kanke, Ranchi | Sep 25, 2026 एजी मोड़ के पास शुक्रवार सुबह करीब सात बजे स्कूल बस पर पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने की वजह से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात बाधित हो गया। बता दें कि रांची सहित आस पास के इलाकों में तेज हवा के साथ लगातार बारिश हो रही है। आशंका जताई जा रही है कि बारिश की वजह से पेड़ गिर गया।