बीना: इंदिरा गांधी में चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेजा
Bina, Sagar | Sep 27, 2026 पत्थर पर बैठने के विवाद को लेकर आरोपी ने दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें यशवंत और आवास घायल हो गए थे और यशवंत को गंभीर हालात के चलते सागर रेफर कर दिया था। पुलिस ने आरोपी पर जानलेवा हमला करने एवं एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की, लगातार तलाश करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया।