🚨 हथनी पर्वत में दर्दनाक हादसा, 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत
केदारनाथ यात्रा क्षेत्र से लगे हथनी पर्वत में घोड़ा पड़ाव के समीप शनिवार को एक व्यक्ति करीब 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ श्री केदार पोस्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद खाई से शव बरामद किया।
मृतक की पहचान 52 वर्षीय धन बहादुर, निवासी हेमा गांव, नेपाल के रूप में हुई है। शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद राजकीय अस्पताल रुद्र पॉइंट को सुपुर्द किया गया।
हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
#Rudraprayag #Kedarnath #HathniParvat #SDRF #Uttarakhand #KedarnathYatra #Accident
Rudraprayag, Rudraprayag | Oct 3, 2026