हाजीपुर: 351 फीट लंबा कांवर लेकर निकले भगवानपुर के श्रद्धालु, तीसरी सोमवारी को गरीब स्थान में करेंगे जलाभिषेक
वैशाली जिले के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत विशुनपुर बांदे गांव के श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को 351 फीट लंबा कांवर लेकर भव्य कांवर यात्रा निकाली। श्रद्धालु पहलेजा घाट से गंगाजल लेकर मुजफ्फरपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा गरीब स्थान मंदिर में तीसरी सोमवारी के अवसर पर जल अर्पित करने निकले।