जोकीहाट: जोकीहाट में पंचायत समिति की विशेष बैठक, 2026-27 के विकास प्लान पर हुई चर्चा
जोकीहाट प्रखंड मुख्यालय में पंचायत समिति की विशेष बैठक आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 16वें वित्त आयोग के तहत ब्लॉक पंचायत डेवलपमेंट प्लान तैयार करने पर चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की प्राथमिकता वाली विकास योजनाओं के प्रस्ताव लिए गए, जिनके आधार पर आगामी कार्यों का चयन होगा।