बिक्रमगंज: विक्रमगंज के ढोलन टोला नहर पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति हुआ जख्मी
विक्रमगंज के ढोलन टोला गांव के समीप पुल के पास भोजपुर रजवाहा नहर पर शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल, बिक्रमगंज ले जाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया। घायल व्यक्ति की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि घायल सुसाढ़ी गांव का रहने वाला है।