अरवल: जिला कार्यालय में इंडिया गठबंधन ने SIR रद्द करने और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च पर बैठक की
Arwal, Arwal | Oct 1, 2026 2 अक्टूबर को SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) रद्द करने और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के देशव्यापी आह्वान के तहत अरवल में प्रस्तावित विरोध मार्च एवं सभा की सफलता को लेकर गुरुवार को भाकपा-माले कार्यालय में इंडिया गठबंधन की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस, राजद, भाकपा-माले, सीपीआई और सीपीएम के जिला स्तरीय नेताओं ने भाग लिया।