डौण्डीलोहारा: शिक्षा गुणवत्ता को लेकर कलेक्टर ने सख्ती दिखाई, खराब परीक्षा परिणाम पर होगी कार्रवाई
दिव्या उमेश मिश्रा ने बालोद और डौण्डीलोहारा विकासखंड के हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूलों के प्राचार्यों और शिक्षकों की बैठक लेकर शिक्षा गुणवत्ता की गहन समीक्षा की। उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने के सख्त निर्देश दिए।