एटा: SSP के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपदीय पुलिस ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किया जागरूक
आज दिनांक 01.10.2026 को "मिशन शक्ति" के अंतर्गत जनपद एटा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि0 के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की मिशन शक्ति टीमों द्वारा ग्राम, कस्बा, मोहल्ला, प्रमुख बाजार, चौराहों,धार्मिक स्थलों पर भ्रमण कर बालिकाओं एवं महिलाओं को जागरूक किया