मखदुमपुर: सावन के तीसरे रविवार पर बाबा सिद्धनाथ मंदिर में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
वाणावर पहाड़ स्थित ऐतिहासिक बाबा सिद्धनाथ मंदिर में सावन के तीसरे रविवार को 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। सुबह से ही राज्य के विभिन्न जिलों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने पहाड़ी क्षेत्र के जलस्रोतों में स्नान कर मंदिर में जलाभिषेक किया।