औरैया: कानपुर इटावा नेशनल हाईवे पर ट्रक-बसों में खुलेआम भरी जा रहीं सवारियां, वायरल वीडियो के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
शुक्रवार रात का एक वीडियो शनिवार दोपहर करीब 12 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि पब्लिक एप नहीं करता है। वीडियो में औरैया-कानपुर रोड स्थित जालौन चौराहे के समीप नेशनल हाईवे पर ट्रक और सड़क किनारे खड़ी निजी बसों में खुलेआम सवारियां भरते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो हाईवे किनारे ही अस्थायी