सम्मान से बढ़ा हौसला, उत्कृष्ट कार्यों को मिली नई ऊर्जा
पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने तथा इंदौर पुलिस के उल्लेखनीय कार्यों को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 10 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को आज पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान केवल उत्कृष्ट कार्यों की सराहना नहीं, बल्कि जनोन्मुखी पुलिसिंग, सकारात्मक सोच और बेहतर कार्य करने की निरंतर प्रेरणा भी है।
इंदौर पुलिस — सेवा, सुरक्षा और विश्वास के साथ। 👮♂️👮♀️
#indorepolice #Indore #mppolice #indorepolicegoodwork #motivation
Indore, Indore | Aug 18, 2026