घाटमपुर: युवक ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या की, शव को भेजा गया पोस्टमार्टम हाउस
साढ़ थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में युवक ने कमरे के अंदर फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।