वारिसलीगंज: वारिसलीगंज में विधायक अनीता ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को नमन किया
वारिसलीगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद विधायक अनीता ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न सरकारी एवं सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण किया। वारिसलीगंज स्थित S.G.B.K. साहू इंटर विद्यालय में आयोजित समारोह में उन्होंने राष्ट्रध्वज फहराया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और गणमान्य लोग मौजूद रहे।