गंगधार झालावाड़
सड़क या हादसों का न्योता?
झालावाड़ जिले के गंगधार उपखंड में बैडला से बरड़िया बिरजी के बीच सड़क पर बना गहरा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है।रात के समय यह गड्ढा दिखता नहीं है, जिससे हर पल किसी बड़े हादसे का डर बना रहता है। स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन का ध्यान खींचने की कोशिश की, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक बेखबर बैठा है।हमारी पीडब्ल्यूडी (PWD) विभाग से मांग है कि जल्द से जल्द इस सड़क का निरीक्षण कर गड्ढे की मरम्मत करवाई जाए, ताकि किसी की जान जोखिम में न पड़े।#Jhalawar #Gangdhar #JhalawarNews #PWDDepartment #RoadSafety BadRoads FixTheRoad RajasthanNews PublicIssue Awareness JhalawarAdministration