तिरंगे के साथ गूंजा सूरजपुर, युवाओं ने दिखाया राष्ट्रप्रेम
हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में भैयाथान, भटगांव और लटोरी में भव्य तिरंगा यात्राएं निकलीं। विद्यार्थियों, युवाओं और नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से भर दिया।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है और ऐसी यात्राएं राष्ट्रीय एकता, स्वाभिमान और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करती हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सुशासन सरकार राष्ट्रभक्ति, जनभागीदारी और राष्ट्रीय एकता के संकल्प को जन-जन तक पहुंचा रही है।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार
#HarGharTiranga #TirangaYatra #Chhattisgarh