बिलासपुर: थाना बिलासपुर क्षेत्र से नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला वांछित गिरफ्तार
गुरुवार को दोपहर एक बजे रामपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की है। पुलिस के अनुसार, 30 अप्रैल को नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दर्ज प्राथमिकी में साक्ष्यों के आधार पर पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की सुसंगत धाराएं बढ़ाई गई थीं।