गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में SSP की शराब माफियाओं पर कार्रवाई: 849 लीटर देसी महुआ शराब, 4 बाइक जब्त, 2 गिरफ्तार
सोमवार को शाम 5 बजे गया जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ गया पुलिस ने एक साथ कई थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) सुशील कुमार के निर्देश पर सोमवार को चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में पुलिस ने कुल 849 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की, जबकि शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही चार मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं।