मुरैना के बड़े जैन मंदिर चोरी का पर्दाफाश, डेढ़ किलो वजनी चांदी का छत्र बरामद
मुरैना। बड़े जैन मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आगरा निवासी शैलेश वर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब डेढ़ किलो वजनी चांदी का छत्र बरामद किया है। पुलिस ने 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की और आगरा से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आगरा में करीब एक दर्जन मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। एसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
#मुरैना #morena #पुलिस #जैन