पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि भी बैठे क्रमिक अनशन पर : गुरु शरण परमार
क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (RCFC) बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर इस संस्थान के स्थानांतरण के आदेश को रद्द करवाने की माँग को लेकर जोगिंदर नगर में चले हुए क्रमिक अनशन के सातवें दिन मैण भरोला पंचायत के प्रधान संजय जमवाल, निचला गरोड़ू पंचायत के उप प्रधान राकेश ठाकुर (टिंकू) मसौली युवक मंडल के सदस्य रितेश शर्मा और सुनील शर्मा ने जिम्मेवारी संभाली l यह जानकारी देते हुए संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने बताया कि 25 अगस्त को जोगिंदर नगर के हजारों जागरूक नागरिक ऋतू रंगमंच रामलीला मैदान में जूटे और जबरदस्त नारेबाजी करते हुए अपनी ऐकजुटता का परिचय दिया और इस RCFC की जरुरत क्यों है जोगिंदर नगर को इसकी सारी जानकारी जुटाई और गाँव गाँव जाकर अपनी पंचायतों व महिला मंडलों को भी जागृत करके और ज्यादा जनसमर्थन जुटाने का प्रण लिया l अगर आने वाले एक सप्ताह के अंदर कोई रिजल्ट संघर्ष समिति को नहीं मिलता है तो और ज्यादा गाँव गाँव जाकर किसानों का समर्थन जुटाया जाएगा और एक ऐसे गैर राजनीतिक आक्रोश का गवाह जोगिंदर नगर बनेगा कि रिकॉर्ड स्थापित हो जाएगा l परमार ने विधानसभा में प्रश्न लगाने के लिए विधायक का धन्यवाद भी किया और मेघना ठाकुर का सांसद अनुराग ठाकुर व पंकज जमवाल का राष्ट्रीय औषधीय पौध बोर्ड में संघर्ष समिति की माँग को उठाने के लिए धन्यवाद भी किया l इस अवसर पर अजय ठाकुर, ज्ञान चंद ठाकुर, कुशाल भारद्वाज, भूपेंद्र ठाकुर, कांशीराम वर्मा, रणजीत राणा, ब्रिज गोपाल अवस्थी, कृपाल ठाकुर, करुण शर्मा, रुपेश सेन, लाभ सिंह, होशियार सिंह आदि भी मौजूद रहे और उनकी उपस्थिति में पिछले कल के अनशनकारियों की जिम्मेदारी अगली टीम को सोम्पी गई l इस बीच डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल जोगिंदर नगर के बच्चों को भी इस संघर्ष समिति की मांगों की जानकारी दी गई और बच्चों ने अपने अपने घर गाँव में लोगों को जागरूक करने की बात कही l
#nonfollowersfriends #jogindernagar_mandi_himachal #facebookreelsviral #HungerStrike #protest #RCFC Indian National Congress - Himachal Pradesh BJP Himachal Pradesh Block Congress Committee Joginder Nagar Punjab Kesari / Himachal Indian National Congress
Mandi, Mandi | Aug 26, 2026