भानपुरा: नवागत थाना प्रभारी विनय बुंदेला का भीम आर्मी पदाधिकारियों ने किया स्वागत
भानपुरा के नवागत थाना प्रभारी विनय बुंदेला का गुरुवार को भीम आर्मी के संभाग उपाध्यक्ष एवं संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पमाला पहनाकर एवं स्वागत कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर सभी ने उन्हें भानपुरा थाना प्रभारी का दायित्व संभालने पर शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। कार्यकर्ताओं ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत होगी।