बांसवाड़ा: झरी कुंडा गांव में दिमागी बीमारी से परेशान महिला ने घर के आंगन में फांसी लगाकर जान दी, शव को मोर्चरी में रखा गया
झरी कुंडा गांव में एक महिला द्वारा घर के आंगन में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। भुंगड़ा थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह ने बताया कि 32 वर्षीय गंगा पत्नी विजय चरपोटा के शव को मोर्चरी में रखवा दिया। भुंगड़ा थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह ने बताया कि गंगा पिछले कुछ दिनों से दिमागी रूप से अस्वस्थ चल रही थी ।