महावन: राया में भैंसों को अमानवीय तरीके से लादकर ले जाने का वीडियो हुआ वायरल
मथुरा। राया थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर पशु क्रूरता से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक ट्रक के अंदर कई भैंसों को बेहद अमानवीय तरीके से एक-दूसरे के ऊपर लादकर ले जाते हुए देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यमुना एक्सप्रेसवे पुल से गुजरते वह किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया