किशनी: गाँव उजागरपुर में मारपीट और जान से मारने की नियत से फायरिंग के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकद्दमा
थाना क्षेत्र के गांव सिगनी निवासी बहादुर सिंह पुत्र गंगादीन ने थाने में शिकायत की है। बताया दिनांक 20 सितंबर शाम करीब 8 बजे वह अपनी चक्की स्पेलर कारखाना उजागरपुर कुसमरा पर बैठा था। उनके गांव के अमन कुमार पुत्र राम अवतार व अमित कुमार पुत्र राम अवतार व आकाश पुत्र राम अवतार व राम अवतार पुत्र मुकुट सिंह निवासी सिगनी अमन की शादी की बात को लेकर उनकी दुकान पर आए...