गोवर्धन: पैसों के विवाद में दोस्तों ने मिलकर दोस्त को कुएं में डूबोकर हत्या की, लाश खेत में दफनाई
पेसो के विवाद में दोस्तो ने मिलकर की कुएं में डूबोकर दोस्त की हत्या खेत में दफनाई लाश मथुरा से दोस्ती और कत्ल की एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पुलिस और स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। कोसीकलां के बरका गांव में तीन दोस्तों ने मिलकर अपने ही साथी शौकीन की बेरहमी से हत्या कर दी और गुनाह को छिपाने के लिए शव पर नमक छिड़ककर खेत में दफना दिया।