फिल्म डायरेक्टर बनने का सपना लेकर मुंबई गई हरिद्वार की युवती ने एक डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि मुंबई डिजिटल फिल्म एकेडमी में दाखिले के दौरान उसकी मुलाकात डायरेक्टर संजीव कुमार से हुई, जिसके बाद वर्ष 2018 से उसका शारीरिक शोषण किया गया।
युवती ने अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने और लगातार दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। मामले में डायरेक्टर की पत्नी रेखा महापात्रा पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के आधार पर हरिद्वार नगर कोतवाली में जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को संबंधित राज्य की पुलिस को भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
हरिद्वार की एक पॉश कॉलोनी निवासी युवती फिल्म डायरेक्टर बनने के लिए मुंबई गई थी। युवती ने मुंबई डिजिटल फिल्म एकेडमी में दाखिला लिया था। आरोप है कि इसी दौरान डायरेक्टर संजीव कुमार ने युवती का शारीरिक शोषण किया और अश्लील वीडियो बनाकर वर्ष 2018 से लगातार दुष्कर्म करता रहा।
युवती ने डायरेक्टर की पत्नी रेखा महापात्रा पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत मिलने के बाद हरिद्वार पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मुंबई पुलिस से संपर्क किया है। एसपी सिटी दीपक सिंह के मुताबिक मामले की विवेचना संबंधित राज्य की पुलिस करेगी और जांच में जो भी आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
#हरिद्वार #हरिद्वारन्यूज #उत्तराखंड #Haridwar #Mumbai #UttarakhandNews #MumbaiPolice #HaridwarNews #MumbaiNews #MumbaiPolice #ZeroFIR #FIR #CrimeNews #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #FilmIndustry #BollywoodNews #FilmDirector #Director #HaridwarPolice #PoliceNews #CrimeNewsHindi #महिलासुरक्षा #महिलाअपराध #दुष्कर्मआरोप #ब्लैकमेलिंग #यौनशोषण #MumbaiCrime #BollywoodCrime #CitySpecialNews