राजपुर: अधिवक्ता संघ का हल्लाबोल, ठेकेदार और अधिकारियों की लापरवाही के खिलाफ मोर्चा, कल चक्काजाम की चेतावनी
बलरामपुर जिले में नेशनल हाईवे-343 की बदहाल स्थिति को लेकर अब अधिवक्ता संघ ने मोर्चा खोल दिया है। सड़क की जर्जर हालत, निर्माण कार्य में ठेकेदार की कथित लापरवाही और अधिकारियों की उदासीनता से नाराज अधिवक्ताओं ने एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। अधिवक्ता संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सड़क निर्माण को लेकर जल्द ठोस पहल नहीं हुई, तो कल नेशनल हाईव