नूह: नूंह जिले में 100 से अधिक छात्रों का रोजगार मेले में चयन, शहीद किरण शेखावत महिला महाविद्यालय में भव्य आयोजन
नूंह जिले के छह राजकीय महाविद्यालयों के लगभग 394 छात्रों ने शहीद लेफ्टिनेंट किरण शेखावत राजकीय महिला महाविद्यालय सालाहेड़ी में आयोजित रोजगार मेले में हिस्सा लिया। 7 ऑनलाइन और 2 ऑफलाइन कंपनियों ने 235 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए, जिसमें 100 से अधिक छात्रों का चयन हुआ। चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर लेटर ऑफ इंटेंट भी दिए गए।