महोबा: 🇮🇳 देश भक्ति नारों से गूंज उठा कुलपहाड़,निकली भव्य तिरंगा यात्रा 🇮🇳
संत जोसफ एकेडमी कुलपहाड़ के छात्र-छात्राओं ने नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का शानदार संदेश दिया। हाथों में लहराता तिरंगा और गूंजते देशभक्ति के नारों से पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। 🇮🇳
तिरंगा यात्रा में उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ एवं कुलपहाड़ कोतवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। अधिकारियों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और तिरंगे के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रोत्साहित किया।
बच्चों के जोश, अनुशासन और देशभक्ति ने राहगीरों का भी ध्यान आकर्षित किया।
तिरंगा सिर्फ झंडा नहीं, हमारी आन-बान-शान और देश के प्रति गौरव का प्रतीक है। ❤️🇮🇳
जय हिंद 🇮🇳
भारत माता की जय 🇮🇳
#कुलपहाड़ #तिरंगा_यात्रा #संत_जोसफ_एकेडमी #देशभक्ति #जय_हिंद #भारत_माता_की_जय #followers Dharmendra Kumar
Mahoba, Mahoba | Aug 14, 2026