पीसांगन: मांगलियावास कल्पवृक्ष मेले के एक दिन पूर्व श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू, 2 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना
मांगलियावास सरपंच दुर्गेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि बुधवार को आयोजित होने वाले मेले के एक दिन पूर्व ही श्रद्धालुओ का ताता लगा शुरू हो गया। वहीं मेले में लगे झूले वे खिलौने की दुकानों पर जमकर श्रद्धालु खरीदारी कर रहे हैं । दूसरी ओर पीसांगन उपखंड अधिकारी राजीव बडगूजर व विकास अधिकारी साजिया तबसुम ने मेला ग्राउंड पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।