इटारसी: इटारसी के बजरंगपुरा में भवन तोड़ने गई प्रशासनिक टीम से लोगों ने किया विवाद,बिना कार्रवाई कर लौटी टीम
बजरंगपुरा में बुधवार को शाम करीब 4 बजे जर्जर भवनों को तोड़ने पहुंची प्रशासनिक टीम को विवाद के कारण कार्रवाई रोकनी पड़ी। पीडब्ल्यूडी नर्मदापुरम ने तीन मकानों को खराब घोषित किया था। एसडीएम के आदेश पर नगर पालिका, राजस्व और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। मकान कांग्रेस नेता की मां के नाम पर बताया जा रहा है। सीएमओ और दो लोगों ने बीच विवाद हो गया।